Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

प्रियंका गांधी को राधिका के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई : ओपी चौधरी

  रायपुर। प्रियंका गांधी आज कोरबा में जनसभा करने आ रही है। ओपी चौधरी ने राधिका खेड़ा मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा, “लड़की ह...

 

रायपुर। प्रियंका गांधी आज कोरबा में जनसभा करने आ रही है। ओपी चौधरी ने राधिका खेड़ा मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा, “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी आपका माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आपको यहां सबसे पहले अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बहन राधिका खेड़ा के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। वो रो-रो कर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत कर रहीं हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर एक बहन की इज्जत से बढ़कर कौन सा मोह आड़े आ रहा है? न्याय और माता-बहनों के सम्मान की जुमलेबाजी यहां नहीं चलेगी, क्योंकि जनता-जनार्दन सब जान चुकी है। अब की बार 400 पार, छत्तीसगढ़ मांगे भाजपा।

अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

बता दें कि राधिका खेड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है। लेकिन, लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ” “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। दरअसल उन्होंने अपनी आखिर लाइन प्रियंका गांधी के लिए लिखा हैं। प्रियंका गांधी आज एमसीबी जिले के चिरमिरी में कोरबा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के लिए चुनावी जनसभा करने पहुँच रही हैं। जाहिर हैं राधिका खेड़ा विवाद पर मीडिया उनसे भी सवाल करेगी।


No comments