Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का भाजपा में विलय...

कोरबा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले से...

कोरबा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले से पूरी तरह से सफाया हो गया। प्रदेश, जिला स्तर से लेकर 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। एक निजी होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोरबा का भाजपा में विलय हो गया।

बता दें कि उद्योग मंत्री के नेतृत्व में पिछले एक पखवाड़े में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा प्रवेश हो चुका है। जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, वॉर्ड क्रमांक 56 के पार्षद पदमा साहू, वॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 9 के पार्षद रूप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेस्वरी भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष साजू एलेक्स, जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जुड़े बहुत सारे जकांछ के नेता, विभिन्न समाज के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। अखिल भारतीय सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, सर्व यादव समाज की जिला अध्यक्ष गीता यादव, बिरहोर समाज के जिला अध्यक्ष फिरतराम पहाड़ी, प्रजापति महिला मंडल अध्यक्ष रीता प्रजापति, महंत समाज के प्रमुख मोहर दास महंत शामिल हुए।

आपको बता दें कि आधिकारिक तौर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विलय का कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जिस तरह से जिले सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए उस 

No comments