Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर में दिनदहाड़े चोरी, होली मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कौशल्‍या विहार कालोनी में चोरी का मामला सामने आया है। यहां इंजीनियर अपने परिवार के साथ होली...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कौशल्‍या विहार कालोनी में चोरी का मामला सामने आया है। यहां इंजीनियर अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने गांव गए तो चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर दी। चोरों ने ढाई लाख रुपये नगद चुरा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित सिविल इंजीनियर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि होली का पर्व मनाने के लिए वह परिवार के साथ अपने गांव चले गए थे। जब वापस घर लौटे तो घर के एक कमरे का आलमारी खुला मिला। कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा था। आलमारी से ढाई लाख रुपये नगद गायब था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना मुजगहन थाना की पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुजगहन थाना की पुलिस ने बताया कि कौशल्‍या विहार कालोनी के घर से चोरी की जानकारी मिली है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये नगद की चुरा लिए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

 


No comments