Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

भाजपा मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया दुख, स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद

  कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गय...

 


कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बोम्मई ने कहा, “मैंने अपना एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह मेरे लिए भाई की तरह थे। उन्हें दिल की कुछ समस्या थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने राज्य के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कई विभागों को कुशलता से संभाला। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

सीएम बोम्मई ने कहा कि उनके (उमेश कट्टी) शव को अस्पताल से एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा। संकेश्वर में बुधवार दोपहर दो बजे तक जनता के दर्शन के बाद सभी प्रक्रियाएं की जाएंगी। बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेलगावी में बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

No comments