Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

भाजपा विधायक का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

  गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह गोला से लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में ...



 गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह गोला से लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में कार में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। विधायक के निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद गिरी की असमय मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

गोला से भाजपा विधायक अरविंद गिरी की गिनती की कद्दावर नेताओं में की जाती थी। वह पांच बार विधायक रहे। हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा से लड़ा था। तब से लगातार दो बार भाजपा के विधायक रहे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अपने गनर और ड्राइवर के साथ वह लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। इस बीच सुबह यह सूचना आई कि उनकी तबीयत सीतापुर जिले के सिंधौली इलाके में बिगड़ गई है। गनर ने उनको हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जाती है कि विधायक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। विधायक के निधन की सूचना आते ही परिवार के लोग सीतापुर रवाना हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सुबह सीतापुर जिले के सिधौली इलाके में विधायक का निधन हुआ है। पार्टी के सभी पदाधिकारी वही जा रहे हैं।

No comments