Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

होमवर्क नहीं करने पर बच्चों को पीटता था शिक्षक, शिकायत और जांच के बाद बर्खास्त

  कवर्धा।   कलेक्टर जनमेजय महोबे के त्वरित संज्ञान तथा जांच में आई रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले के अंतर्गत पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम लडु...

 


कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के त्वरित संज्ञान तथा जांच में आई रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले के अंतर्गत पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम लडुवा में संचालित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में कार्यरत गणित के शिक्षक विष्णु पाटिल को संस्थान द्वारा तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त स्कूल में गणित शिक्षक द्वारा होमवर्क नहीं करने पर वहां की बच्ची को सजा के तौर पर पीटने की शिकायत मिली थी। कलेक्टर महोबे ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय को जांच करने के निर्देश दिए थे। जिला जिला अधिकारी द्वारा इस संबंध में संबंधित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच की। जांच सही पाई गई। जांच के बाद स्कूल मैनेजर व डिप्टी रिजनल आफिसर प्रशांत कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से शिक्षक विष्णु पाटिल को बर्खास्त कर दिया गया है।

No comments