Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

सो रहे लोगों पर गिरी घर की दीवार, महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

  जशपुर।   जिले में तेज बारिश के कारण घर गिरने से महिला की मौत हो गई है। वही परिवार के 2 अन्य लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल...

 


जशपुर। जिले में तेज बारिश के कारण घर गिरने से महिला की मौत हो गई है। वही परिवार के 2 अन्य लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र का हैं। मृतक महिला का नाम स्वाती रजक था।

जानकारी के अनुसार, देर रात पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान अचानक घर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में 60 वर्षीय स्वाती रजक दीवार के मलबे के नीचे दब गयी, वहीं 5 साल की नंदनी और 40 साल का संजय भी मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये। मकान गिरने आवाज से आस पास के लोग मदद के लिए आये। आनन-फानन में ईटो को हटाया गया, लेकिन तब तक स्वाती रजक की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची और युवक को पत्थलगांव के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

No comments