Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

नेता से लेकर आम आदमी सभी ने किया योग,भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीरों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया

  देश-दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीए...

 



देश-दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने यहां 15,000 लोगों के साथ योग किया। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है,

#YogaForHumanity. मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे। योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।







 

No comments