Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

राज्यपाल अनुसुईया उइके को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

  राज्यपाल  अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की...

 


राज्यपाल  अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की।


इस अवसर पर राज्यपाल  उइके को राजभवन परिवार की ओर से पोर्ट्रेट भेंट किया गया। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के आग्रह पर केक भी काटा। राज्यपाल  उइके ने राजभवन परिवार के समस्त सदस्यों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया और रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  अमृत खलखो, विधि सलाहकार  आर. के. अग्रवाल, उपसचिव  दीपक अग्रवाल, नियंत्रक  हरवंश मिरी एवं राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments