Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

घर जाकर डॉक्टर ने इलाज करने के लिए मना किया तो,बंदूक की नोक पर किया अपहरण करने की कोशिश

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अस्पताल के डॉक्टर को बंदूक की नोक पर अपहरण करने का प्रयास का मामला सामने आया है। मिली...

 



मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अस्पताल के डॉक्टर को बंदूक की नोक पर अपहरण करने का प्रयास का मामला सामने आया है। मिली जानाकरी के अनुसार बीती रात को 2 अज्ञात बंदूकधारी बदमाश अवंति विहार इलाके में स्थित श्रीयंश मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुँचकर बच्चे की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए डॉक्टर को जबरदस्ती अपने साथ चलने की बात की। इस पर मौजूद महिला स्टाफ ने मना किया कि ये सुविधा हमारे अस्पताल में नहीं है। अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ से बदतमीजी करते हुए जबरन डॉक्टर का कॉलर पकड़ पिस्तौल लहराते हुए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल के गेट तक ले जाने के बाद डॉक्टर उनके चंगुल से छूटकर वापस अस्पताल में अंदर पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

No comments