Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़: अंधे ​कत्ल का पर्दाफाश, एक तरफा प्यार में पागल युवक ने पहले दुष्कर्म किया फिर गला घोंटकर की हत्या

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,न्यायधानी बिलासपुर में तीन दिन पहले हुई नाबालिग लड़की की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने...

 



मेघा तिवारी की रिपोर्ट,न्यायधानी बिलासपुर में तीन दिन पहले हुई नाबालिग लड़की की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एकतरफा प्यार में पड़े आरोपी ने लड़की के इंकार करने पर दुष्कर्म करने के बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

बिलासपुर एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद में रहने वाली मृतका से मोहल्ले में रहने वाला सूरज कश्यप उससे एकतरफा मोहब्बत करता था। उसने कई बार लड़की को रिझाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं आरोपी उस पर नजर रखने के लिए लड़की के घर के सामने रहने वाले महेंद्र पासी से दोस्ती तक कर रखी थी। वह किसी तरह से लड़की के करीब आना चाहता था, लेकिन फिर भी लड़की नहीं मानी तो उसने हत्या कर दी।

घटना के दिन बुधवार को पेंटिंग के काम में लगा सूरज नाबालिग लड़की का पीछा करते हुए मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान महेंद्र भी वहां आ गया, उसने भी लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मृतका ने मना करने पर आरोपियों ने उसकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

No comments