Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ का यह जिला बना गांजा तस्करी का गढ़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,महासमुंद से आए दिन गांजा तस्करी की खबरें सामने आती हैं। पिछले दिनों महासमुंद से 2 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया था। ...

 



मेघा तिवारी की रिपोर्ट,महासमुंद से आए दिन गांजा तस्करी की खबरें सामने आती हैं। पिछले दिनों महासमुंद से 2 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया था। एक बार फिर पुलिस ने लाखों का गांजा बरामद किया है। आपको बता दें कि विगत दिनों चेकिंग के दौरान पुलिस ने महासमुंद के बसना क्षेत्र से 60 किलो गांजे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था वही बात की जाए तो राजनांदगांव में भी घुपसाल गांव के पास एक वाहन से 17 क्विंटल 60 किलो गांजा जब्त किया गया है। वहीँ सांकरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


बता दें कि सांकरा थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज अपने थाना स्टाफ के साथ एनएच-53 पर भगत देवरी ओवर ब्रिज के नीचे उड़ीसा की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सीजी 11 सीएफ 0644 पर सवार 2 लोगों को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7 पैकेट में 7 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 70 हजार रूपए बताई जा रही है। आरोपियों का नाम ईश्वर यादव और दिलेश्वर बरेड़ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments