Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

एनएसयूआई के शिकायत पर सिविल लाइन थाने ने डॉ रमन सिंह को जारी किया नोटिस ,घर में रहने और निर्देशों का पालन करने दिए निर्देश

  रायपुर,सिविल लाइन थाने ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को  नोटिस जारी किया है।खबर के मुताबिक थाने ने पूर...

 



रायपुर,सिविल लाइन थाने ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को  नोटिस जारी किया है।खबर के मुताबिक थाने ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे 24 मई को साढ़े 12 बजे अपने मौलश्री विहार स्थित निवास पर उपस्थित रहेंगे , साथ ही कई निर्देशो का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस ज़ारी कर दिए गए है। 24 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस टीम पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पहुँचकर उनसे पूछताछ करेगी।



बता दे कि सिविल लाइन थाने में NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व अन्य नेताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।


बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने टूल किट मामले में कांग्रेस व प्रदेश सरकार के रवैए के ख़िलाफ़ अपने आंदोलन को विस्तार देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। भाजपा नेता कल 22 मई को ज़िला मुख्यालय में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 05 की संख्या में थाने पहुँचकर अपनी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे। बैठक में इस विषय पर आगे भी अनेक गतिविधियों को लेकर विचार किया गया

No comments