बिलासपुर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांजा तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो...
बिलासपुर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांजा तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 14 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि बिरकोना निवासी प्रमिला वर्मा अपने घर में गांजा रखकर बेच रही है। पुलिस टीम ने दबिश दी तो वह घर की सीढ़ियों पर बैठकर गांजे की पुड़िया बनाती मिली। तलाशी के दौरान 3 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि उसके पति अदीप उर्फ टेंगना को कुछ दिन पहले गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पति के जेल जाने के बाद महिला ने अवैध कारोबार संभाल लिया था।
इधर, तारबाहर थाना पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने की फिराक में घूम रहे एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 किलो 594 ग्राम गांजा, एक आईफोन और ट्रॉली बैग बरामद किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

No comments