कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112...
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पटेल सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

No comments