Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

  नई दिल्ली। इंग्लैंड ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन स...

 


नई दिल्ली। इंग्लैंड ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 6 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

मंगलवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। इस टीम ने महज 3 के स्कोर पर बेन डॉकिन्स (1) का विकेट खो दिया था।

इसके बाद बेन मेयस ने जोसेफ मूर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। जोसेफ 33 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेयस ने 33 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।

यह टीम 60 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कैलेब फाल्कनर ने कप्तान थॉमस रेव के साथ चौथे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कप्तान थॉमस ने 107 गेंदों में 110 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 14 चौके शामिल रहे, जबकि फाल्कनर ने 4 चौकों के साथ 40 रन की पारी खेली। इनके अलावा, फरहान अहमद 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी खेमे से हेडन शिलर और नादेन कूरे ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवरों में महज 250 रन पर सिमट गई। यह टीम 47 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान ओलिवर पीक ने नितेश सैमुअल के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जुटाकर टीम को संभाला, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमा फिर से लड़खड़ा गया।

कप्तान ओलिवर ने 88 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली, जबकि नितेश ने 47 रन बनाए। इनके अलावा, आर्यन शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।

इंग्लिश खेमे से सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन और राल्फी अल्बर्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एलेक्स फ्रैंच और फरहान अहमद ने 1-1 विकेट निकाला।


No comments