Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

सरकार आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

  नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी, 2026 को भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों ...

 


नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी, 2026 को भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है।

सेना दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता ही देश की संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर हमेशा सतर्क रहती है और संकट के समय पूरी दृढ़ता के साथ डटी रहती है। उन्होंने कहा कि सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सम्मान अर्जित किया है।

रक्षा मंत्री ने एक बार फिर आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सेना के निर्माण को लेकर सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र अपने सैनिकों के प्रति गर्व और सम्मान के भाव से एकजुट है।


No comments