Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज के साथ छत्तीसगढ़ का परचम

  रायपुर। झारखंड की राजधानी रांची में 7 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स (अंडर-17) तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के त...

 



रायपुर। झारखंड की राजधानी रांची में 7 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स (अंडर-17) तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ ने रिकर्व वर्ग में पहली बार पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश से 24 खिलाड़ी, 4 कोच व मैनेजर सहित कुल 28 सदस्यीय तीरंदाजी दल ने भाग लिया। इसमें

इंडियन राउंड – 8 खिलाड़ी

कंपाउंड – 8 खिलाड़ी

रिकर्व – 8 खिलाड़ी शामिल थे।

बालक वर्ग में पदकों की झड़ी

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि— तोरण यादव ने 30 मीटर स्पर्धा में 360 में से 348 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। विक्रम राज ने 20 मीटर स्पर्धा में 360 में से 343 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। ओवरऑल बॉयज वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम बॉयज इवेंट में तोरण यादव, विक्रम राज, प्रियांशु मरकाम और कमलेश साहू की टीम ने रजत पदक जीता।

बालिका व मिक्स टीम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

बालिका वर्ग में—

5. स्वाती यादव (शिवतराई) ने 30 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।

6. स्वाती यादव ने ओवरऑल बालिका वर्ग में भी पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

7. मिक्स टीम इवेंट में स्वाती यादव और विक्रम राज की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

8. रिकर्व मिक्स टीम इवेंट में तरुण जांगड़े और फलक यादव की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, अमिताभ दुबे, आयुष मुरारका, संघ के प्रदेश पदाधिकारी, कोच, मैनेजर, सांसद-विधायकों सहित सभी खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments