Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया

  रायपुर, 1 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मि...

 


रायपुर, 1 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।


मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

No comments