Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

नक्सलियों पर सबसे बड़ा प्रहार: डीआरजी की कार्रवाई में 28 नक्सली ढेर

  रायपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बुधवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 28 नक्सली ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की...

 


रायपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बुधवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 28 नक्सली ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है। मामले में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम जवानों के साहस को नमन करते हैं। वहां पर तीन दिन से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन खत्म होने पर सही आंकड़े आएंगे। नक्सलियों को शुरू से सरेंडर की अपील कर रहे हैं, अब नक्सलियों से सरेंडर को लेकर और अपील की जरूरत नहीं है। 

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। 26 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। बड़े कैडर के नक्सली भी मारे गये हैं। डीआरजी के जवानों ने ये अद्मय साहस दिखाया है। मुठभेड़ के बाद ही पूरी तरह से मामला स्पष्ट होगा।

No comments