Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट, सुकमा-दंतेवाड़ा में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

  रायपुर। बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।...

 


रायपुर। बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं अंधड़ भी चल सकती है। रायपुर, रायगढ़, बालोद सहित कई हिस्सों में गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। रायपुर, बिलासपुर में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़का है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज से बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। लेकिन 3 दिन बाद दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके कारण बादल, बारिश की स्थिति बन रही है। इसलिए अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी कम रहेगी। रविवार के बाद तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश 

बस्तर के नांगुर में 10 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर, पेन्ड्रा, रायपुर, जगदलपुर में बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.6°C जगदलपुर में रहा है। 20°C न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार शाम को बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। जिससे दिन का तापमान 4.5 डिग्री लुढ़ककर 34 पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड रहा। यह सामान्य से सिर्फ दो डिग्री ज्यादा था। गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। दिन का पारा 33.2 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम था। वहीं रात का टेम्प्रेचर 24.2 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

No comments