Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मोदी कैबिनेट में तोखन साहू का नाम तय, भाजपा नेताओं ने दी बधाई...

  रायपुर । मोदी कैबिनेट में बिलासपुर सांसद तोखन साहू का नाम लगभग तय हो गया है। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में ब...

 

रायपुर । मोदी कैबिनेट में बिलासपुर सांसद तोखन साहू का नाम लगभग तय हो गया है। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में बिलासपुर सांसद तोखन साहू से मिलकर उन्हें बधाई दी। तोखन साहू आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बात दें कि तोखन साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।

ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू

सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा।

No comments