Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने किया मतदान

   कांकेर। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान किया। कोंडागांव जिले की केशकाल विधानसभा के फरसगांव में लंबी कतार लगी हुई है। यहां द...

 

 कांकेर। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान किया। कोंडागांव जिले की केशकाल विधानसभा के फरसगांव में लंबी कतार लगी हुई है। यहां दो लाख से ज्यादा वोटर हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। 

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।


No comments