Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पीसीसी चीफ को लिखा पत्र...

  महासमुंद । लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पह...

 

महासमुंद । लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले महिला आयोग सदस्य अनीता रावटे ने भी कांग्रेस को अपना इस्तीफा थमा दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है। दोनों ने संगठन मे महिलाओं के सम्मान को नजर अंदाज करने और पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिलने से की बात कही है। दोनों ने लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।

उषा पटेल ने कहा कि, 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हूं, लेकिन जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए, वो कभी नहीं मिला है। वहीं अनीता रावटे ने भी बताया कि, मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन किए गए हैं। इसके अलावा हमारा अपमान भी किया है। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देती हूं।


No comments