Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री निवास में हनुमान जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

रायपुर। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरीनंदन भगवान हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास म...

रायपुर। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरीनंदन भगवान हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। पूरे देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। देश के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में भी भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सालासर बालाजी मंदिर में आज सुबह से लेकर शाम तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को सवामणी भोग लगाया गया। इसके बाद 11 बजे से भजन गंगा का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सालासर बालाजी में सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। 

No comments