Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

शुरुआती गर्मी में ही तप रही राजधानी, अगले तीन दिन में राहत की उम्‍मीद

  रायपुर 15 मार्च 2024। गर्मी अभी शुरू ही हुई है, लेकिन रायपुर में सूर्य देव ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। धूप तेज होने से दिन ...

 

रायपुर 15 मार्च 2024। गर्मी अभी शुरू ही हुई है, लेकिन रायपुर में सूर्य देव ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। धूप तेज होने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को रायपुर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि अगले तीन दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। तापमान में तीन डिग्री तक की कमी संभावित है।

यही कारण है कि तापमान अभी से उच्चतम की तरफ पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और 16 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह प्रदेश का दूसरा जिला रहा जहां तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया। बीती रात में तापमान 19.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

No comments