Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कांकेर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी नक्‍सली ढेर

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मु...

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। नक्सली के शव की पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। इसके अलावा मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक आइके एलेसेला ने प्रेस कांन्‍फ्रेस में बताया कि नक्‍सली कमांडर राजू सलाम की सूचना पर जवानों की टीम शनिवार को चिलपरस के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हो गया। लगातार दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों को मुठभेड़स्थल से वर्दीधारी नक्सली का शव मिला।

एसपी आइके एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। जवानों ने मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

देर रात तक डीआरजी की टीम चिलपरस के जंगलों से कोयलीबेड़ा पहुंच पाएगी। वहीं मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हथियार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारा गया नक्सली हार्डकोर नक्सली हो सकता है।

No comments