Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सामूहिक सामायिक 12 अप्रैल को

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति-2024 अंतर्गत भगवान महावीर के 2623 वें जन्म कल्याणक निमित्त रायपुर सकल जैन समाज के सभी संघों ...

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति-2024 अंतर्गत भगवान महावीर के 2623 वें जन्म कल्याणक निमित्त रायपुर सकल जैन समाज के सभी संघों द्वारा अपनी-अपनी परम्परा/मान्यता अनुसार सामायिक की आराधना 12 अप्रैल को जैन दादाबाड़ी में सुबह 8:55 से 9:55 बजे तक सामूहिक रूप की जायेगी। इसकी  रुपरेखा निर्धारण व व्यवस्था को ध्यानार्थ करते हुए बैठक 27 मार्च को आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा,महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणोत, एवं लोकेश चंद्रकांत जैन, महावीर कोचर, विकास धाड़ीवाल, सिध्दार्थ डागा, गौरव दुगड़, आशीष जैन, जितेंद्र गोलछा ( सुधर्म ), राजेश रज्जन जैन, प्रणीत जैन, नेहा श्रीश्रीमाल, शोभा गोलछा, संध्या जैन, पुष्पा कोचर, शारदा बोथरा, श्रीकांता ढेलडिया उपस्थित रहे।

 बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर प्रभार वितरण किया गया। अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोलछा ने बताया की यह सामूहिक सकल जैन समाज सामायिक कार्यक्रम विगत 5 वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। रायपुर से सकल जैन समाज एक ही जगह उपस्थित होकर सामायिक आराधना करते है। इस वर्ष भी यह आयोजन पूर्व ही भाती किया जा रहा है, जिससे सकल जैन समाज को धर्म लाभ मिल सके। सामुहिक सामायिक का उद्देश्य समस्त सकल जैन समाज को धर्म के प्रति जोड़ते हुए एकता के सूत्र में पिरोकर पारस्परिक सौहार्द में अभिवृद्धि करना है साथ ही साथ सभी को इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा धर्म लाभ मिले ऐसा उत्सव समिति का मूल का उद्देश्य है।


No comments