Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति,पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

रायपुर, 15 फरवरी 2024/ फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना संुदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है। आज बेटे बहु और...

रायपुर, 15 फरवरी 2024/ फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना संुदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है। आज बेटे बहु और भरे पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में अच्छे से रहते हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम रामगढ़ की 62 वर्षीय वृद्धा फातिमा बेगम को छत्तीसगढ़ शासन ने पक्का मकान बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मकान में शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करा दी है। समाज कल्याण विभाग से हर माह 350 रूपए का पेंशन मिलता है। साथ ही उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे मकान, पेंशन, राशन की सारी सुविधा उपलब्ध करा दी है। उन्हें जीविका उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।   फातिमा बेगम ने बताया कि पहले मैं और मेरे पति जीवनभर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बेटा बहू भी मजदूरी करते है। बड़ी मुश्किल से मिट्टी के कच्चे मकान में रहते थे। पक्के मकान का सपना देखना छोड़ दिये थे। हमने कभी सोंचा भी नहीे था कि हमारा खुद का पक्का मकान बनेगा। आकाश में बादल छाते ही धड़कने तेज होने लगती थी। कच्चे मकान में जगह-जगह पानी टपकता था और पूरा फर्श गिला हो जाता था। कई बार तो सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। पक्का मकान मिलने से छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गयी है। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत भला हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जिन्होंने हमें पक्का मकान बनाकर दिया। अब अपने पक्के मकान में परिवार के सभी सदस्य चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि अब मेहनत का काम नहीं करती है। चुड़ियां बेचकर भी अच्छी आमदनी हो जाती है।

No comments