Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

वेयरहाउस पर चोरों ने बोला धावा: 327 बोरी गेहूं चुराकर हुए फरार, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

 उज्जैन। मध्य प्रदेश में चाेरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला उज्जैन जिले के उन्हेल सामने आया है। जहां चोरों ने अनाज के वेयरहाउस पर धावा बो...


 उज्जैन। मध्य प्रदेश में चाेरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला उज्जैन जिले के उन्हेल सामने आया है। जहां चोरों ने अनाज के वेयरहाउस पर धावा बोल दिया और 327 बोरी गेहूं चुराकर फरार हो गए। वेयरहाउस मैनेजर के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


दरअसल, यह पूरी वारदात उन्हेल मार्ग पर स्थित मूर्ति वेयरहाउस की है। जहां बुधवार की देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 327 बोरी गेहूं हाथ साफ किया है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। हैरत की बात यह है कि स्टेट हाईव- 17 पर पूरी रात ट्रैफिक चालू रहने के बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।


फिलहाल, वेयरहाउस आनंद सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के तलाश में जुट गई है। बता दें कि दो हफ्ते पहले भी इसी वेयरहाउस से चोरों ने 75 बोरी गेहूं चुराया था। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

No comments