Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

शहरी ग्रामीण वार्ड हल्दी, मोहड़, सिंगदई व मोहारा में हुआ जनसंपर्क, गिरीश देवांगन ने कहा –भाजपा राज में कमीशन के लिए बनती थी योजनाएं

  राजनांदगांव: कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम भानपुरी इंदामरा धनगांव सुकुल दैहान बम्हनी एवं दिनांक 21 ...

 


राजनांदगांव: कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम भानपुरी इंदामरा धनगांव सुकुल दैहान बम्हनी एवं दिनांक 21 अक्टूबर को शहर के ग्रामीण वार्ड हल्दी मोहड़, सिंगदई व मोहारा में जनसंपर्क कर अपने एवं कांग्रेस सरकार के पक्ष में जन समर्थन मांगा बुजुर्ग,महिलाएं युवा साथियों से जीवंत संपर्क करते हुए अपने पक्ष में जन समर्थन मांगा जन समर्थन के दौरान किसानों से चर्चा करते हुए गिरीश देवांगन ने कहा कि 15 वर्षीय भाजपा के कुशासन में राज्य सहित राजनांदगांव के किसानों के साथ जो अन्याय भाजपा की सरकार ने किया जैसे छग के किसानों का धान प्रति एकड़ 10 क्विंटल खरीदने का फरमान जारी कर अन्नदाताओं के मेहनत पर चोट किया था।



तब कांग्रेस ने सड़क की लड़ाई लड़ते हुए जन आंदोलन किया परिणामतह रमन सरकार को कांग्रेस के किसान हितैषी आंदोलन के आगे झुकना पड़ा और 15 क्विंटल धान खरीदने पर विवस हुई धान का समर्थन मूल्य 2100 रु और 300 रु बोनस देने की बात करने वाली भाजपा 2014 में डबल इंजन सरकार बनने के बाद भी इस पर कोई अमल न कर किसानों को उनके वाजिब हक से वंचित किया था छ ग में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आने के बाद 18.82 लाख किसानों का 9270 करोड रुपए का कृषि ऋण माफ किया 344 करोड रुपए के लंबित सिंचाई कर माफ किया


गया 12000 करोड रुपए सिंचाई पंप पर बिजली की बचत की गई वहीं भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में 758 करोड रुपए का भुगतान किया गया यह सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है रमन राज में किसान कर्ज के तले आत्महत्या करने पर मजबूर होते थे और भाजपा सरकार उनकी मृत्यु को शराब सेवन से मौत की बात कर उनका अपमान करती थी आज पूरे देश में सबसे अधिक मूल्य में धान खरीदी की जा रही है।


और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के बाद कांग्रेस सरकार ने कर छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत का सम्मान किया है छत्तीसगढ़ किसानों के सम्मान और अस्मिता के लिए मैं आप सब के समक्ष प्रत्याशी के रूप में उपस्थित हूं एवं आप लोगों का जन समर्थन कांग्रेस को मिले ताकि छत्तीसगढ़ जो है धान का कटोरा वह सही रूप में चरितार्थ हो सके।


कांग्रेस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में मंदिरों एवं पंडलों में विराजित माता की प्रतिमाओं में पूजा अर्चना की। इस प्रमुख रूप से कमलजीत सिंह पिन्टू, सुदेश देशमुख, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, हरिनारायण धकेता, अमित चंद्रवंशी,हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, कुतबुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, पदम कोठारी, दिनेश शर्मा, रूबी गरचा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखीजा, शरद खंडेलवाल, विरेन्द्र चंद्राकर, सचिन टूरहाटे, भोजराज भेलावे, पार्षद दुलारी साहू, केवल साहू, विनय झा, चंद्रकला देवांगन, लक्ष्मण साहू, मुकेश साहू, हितेश साहू, सीताराम श्रीवास, खेमचंद साहू, अंगेश्वर साहू, मुक्कु वैष्णव, सुनील पिल्ले, गोंविद साहू, ताराचंद साहू, राकेश चंद्राकर,मीनाक्षी चंद्राकर, शरद पटेल, महेश साहू, सरिता प्रजापति, प्रतिमा बंजारे, एजाज अंसारी, राकेश जोशी, डा.अरूण देवांगन, खैरूनिशा, फराह खान, अवधेश प्रजापति, सुरेन्द्र देवांगन, संगीता साहू, रीना पटेल, गेमू कूंजाम, बबलू कसार, मुस्तफा जोया, आरबी मिश्रा, खिलेश्वर पाल, संजय साहू, राजा यादव, संदीप जायसवाल, शिवम चौधरी, आशीष सोनकर, डा.कुमार, राहुल देवांगन, शैलेष रामटेके, कुशल रजक, अमित कुशवाहा, विष्णु सिन्हा, राजिक सोलंकी, चेतन भानुशाली, बूथ अध्यक्ष अनिल सिन्हा, श्रीमती सरोज प्रधान, स्वतंत्रदास साहू, मदन साहू, रूपेश साहू, तेनसिंह साहू सहित बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।




No comments