Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान,कुल 193 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  रायपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलि...

 


रायपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 10.10.2023 को समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।



 विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग - अलग थानों के मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजों, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 106 स्थायी वारंट एवं 87 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 193 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 



 कुल तामिल 193 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में 07 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग - अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 15 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट एवं 05 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग-अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 37 के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किये गये है। 


 वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments