Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का होगा आयोजन

  कवर्धा, 17 सितम्बर 2023 राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में कबीरधाम जिले की सभी स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का ...

 


कवर्धा, 17 सितम्बर 2023


राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में कबीरधाम जिले की सभी स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का नाम-कराते, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग आदि) दिया जाएगा।


जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया की इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक संस्था, समूह, स्वयं 22 सितंबर 2023 शुक्रवार को शाम 5 बजे तक, कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र-समग्र शिक्षा, कवर्धा जिला-कबीरधाम में अपनी संस्था, समूह, स्वयं की विस्तृत जानकारी, विधा, विशेष उपलब्धि (राज्य/राष्ट्रीय स्तर) आदि जानकारी के साथ आवेदन दे सकते है। विस्तृत जानकरी के लिए कार्यालय आकर प्राप्त कर सकतें है।

No comments