Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  रायपुर, 15 अगस्त 2023 भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शै...

 


रायपुर, 15 अगस्त 2023

भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल  भी उनके साथ थे।
                 परेड निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन पश्चात हर्ष एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लगभग एक हजार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कमर्चारी व स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


No comments