Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मध्य प्रदेश के सागर में दलित की पीट पीट कर दबंगों ने की हत्या, मृतक की मां के साथ बदसुलूकी का आरोप

  सागर: मध्य प्रदेश (MP) के सागर (Sagar) जिले में दलित युवक की हत्या की घटना सामने आई है. आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ...

 


सागर: मध्य प्रदेश (MP) के सागर (Sagar) जिले में दलित युवक की हत्या की घटना सामने आई है. आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ समझौते का दबाव डाला। लेकिन पीड़ित दलित परिवार इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद दबंगों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया। उनके बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं बेटे के बचाव में आई उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गई। आरोप है कि दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। खबर के मुताबिक घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


बता दें कि घटना के बाद सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर कहा कि मध्य प्रदेश में दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बन गया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते है।

No comments