Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कोण्डागांव : नगरपालिका द्वारा रात को भी संचालित किया जा रहा रोका छेका अभियान

  कोण्डागांव, 01 अगस्त 2023 सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसक...

 कोण्डागांव, 01 अगस्त 2023

सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मुख्य सड़कों पर रोका छेका अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में नगर पालिका कोण्डागांव के सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत अब तक मुख्य सड़कों से एवं नगर के अन्य भागों से 119 पशुओं को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया है। इसके साथ ही पशुपालकों पर जुर्माना लगाते हुए 26 पशुपालकों से 10900 रूपयों का जुर्माना वसूल किया गया है। यह अभियान हर रोज दिन के साथ-साथ रात को भी संचालित किया जा रहा है।

No comments