Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मोहला : कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने किया अनावरण

                                                      मोहला 17 जुलाई 2023 जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अना...

                                                     

मोहला 17 जुलाई 2023

जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने यहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी आस्था का केंद्र है। हम सबके लिए छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद बना रहे। सबके जीवन में खुशहाली आए और सब प्रगति की राह पर चलें। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रेमलता चंदेल, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments