Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बीजापुर : नवीन आत्मानंद स्कूलों में भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत दावा आपत्ति जारी

बीजापुर 07 जुलाई 2023 जिले में नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बासागुडा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा...


बीजापुर 07 जुलाई 2023

जिले में नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बासागुडा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इलमिडी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांगला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नेलसनार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुदमा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंगालूर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नैमेड़ एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारलागुडा में संविदा भर्ती के दिये गये निर्देशानुसार जिले में 08 नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सविदा/ प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों / कर्मचारियों की व्यवस्था किये जाने हेतु जिले में 08 नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सहायक शिक्षक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक प्रयोगशाला की संविदा/ प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण के पश्चात् पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची जारी की गई है। यदि किसी आवेदक को प्रकाशित सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति हो तो 10 जुलाई 2023 तक कार्यालयीन समय में मूल दस्तावेज सहित दावा आपत्ति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बीजापुर में प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त निर्धारित तिथि समयावधि पश्चात प्राप्त दावाआपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।


No comments