Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर : श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर लिया बोरे-बासी का स्वाद

        छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लोगों ने बोरे-बासी खाकर श्रम का उत्सव मनाया। इस बोरे-ब...

       


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लोगों ने बोरे-बासी खाकर श्रम का उत्सव मनाया। इस बोरे-बासी तिहार पर लोगों ने बोरे-बासी खाते हुए तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान लोगों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता के चलते हैशटैग #HamarBoreBaasi दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की पंक्तियाँ सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा-
बासी के गुण कहुँ कहाँ तक, इसे न टालो हाँसी में।
गजब विटामिन भरे हुए हैं, छत्तीसगढ़ के बासी में।।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बल, पुलिस के जवान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री, विधायकों ने भी बोरे-बासी के सेवन किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ की जनता भी पीछे नहीं रही, उन्होंने भी अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए, श्रमिकों और किसानों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया।

No comments