Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

झरियाबाहरा स्कूल में मध्यान्ह भोजन एक सप्ताह से बंद, स्कूली बच्चे हो रहे परेशान

  मैनपुर –  छत्तीसगढ़ प्रदेश में रसोईया संघ अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गये है जिसके चलते गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत...

 


मैनपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश में रसोईया संघ अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गये है जिसके चलते गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के शासकीय स्कूलो में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था गड़बड़ा गई है कई स्कूलो में मध्यान्ह भोजन नही बन पा रहा है तो कई स्कूलो में स्वयं प्रधान पाठक और शिक्षक मध्यान्ह भोजन बनाकर बच्चो को खिला रहे है। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईया संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल में चले जाने से स्कूलो में मिड डे मिल का काम प्रभावित हो रहा है कई स्कूलो में शिक्षक स्वयं चुल्हा फूककर बच्चो को खाना खिला रहे है।

तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 8 किलोमीटर दूर झरियाबाहरा प्राथमिक शाला में रसोईया संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले से विगत सप्ताह भर से मध्यान्ह भोजन योजना बंद है। विद्यालय के जिम्मेदारों के द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बच्चों को मध्यान्ह भोजन का लाभ नही मिल रहा है बच्चों को दी जाने वाली गर्म भोजन मिड डे मील जो कि सरकार की महती योजना है और यह योजना गरीब असहाय बच्चों के लिये एक सहारा जो मिल का पत्थर साबित होती है।

दोपहर का भोजन हर हाल में बंद नहीं होनी चाहिए

विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है की रसोईया संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने के कारण मध्यान्ह भोजन प्रभावित न होे जिस स्कूल में स्व सहायता समूह के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनाई जाती है उसी समूह के माध्यम से ही मध्यान्ह भोजन तैयार कर बच्चों को दी जावे परंतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद भी क्षेत्र के कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बच्चों को नहीं दी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे विशेष रुप दोपहर में पूर्ण रूप से मध्यान्ह भोजन पर ही आश्रित रहते हैं फिर भी विकास खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश को अनदेखा किया जा रहा है।

मैनपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ मैनपुर विकासखण्ड द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले एक सप्ताह से उग्र धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। रसोईया संघ की प्रमुख मांग रसोईयो को नियमित किया जाये, कलेक्टर दर मानदेय दिया जाये और रसोईयो को निकालना बंद करे लेकिन इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते इसका खामियाजा नन्हे मुन्हे बच्चे भुगत रहे है स्कूल के समीप बच्चे भोजन अवकाश में जैसे तैसे अपने घर पहुंच दोपहर का खाना खाकर पुनः स्कूल पहुंचते है लेकिन दूरस्थ ग्रामों में रहने वाले बच्चो को घर से खाना लेकर ही स्कूल जाना पड़ रहा है सरकार को चाहिए कि इस समस्या को देखते हुए अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करे जिससे कि स्कूली बच्चे मध्यान्ह भोजन से वंचित न हो सके।

No comments