Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

माध्यमिक शिक्षा मंडल तिमाही परीक्षा के पेपर लीक

  रायपुर।  राज्य में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए तिमाही परीक्षा कराने के फैसले का पलीता लगता नजर आ रहा है। यू-ट्यूब चैनल पर सिर्फ ...

 


रायपुर। राज्य में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए तिमाही परीक्षा कराने के फैसले का पलीता लगता नजर आ रहा है। यू-ट्यूब चैनल पर सिर्फ अंग्रेजी नहीं, बल्कि लगभग सभी विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं। यही नहीं, अन्य कक्षाओं के प्रश्न पत्र भी अपलोडेड हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अफसर अब जानकारी जुटाने में लग गए हैं कि कहां से प्रश्न पत्र लीक हुआ। इस मामले में परीक्षाएं निरस्त करने के अलावा यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रश्न पत्र हफ्तेभर से भी ज्यादा समय से यू-ट्यूब पर उपलब्ध है।

राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तिमाही परीक्षा की कमान अपने हाथ में ली थी। यह तय किया गया था कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रश्न पत्र तैयार कर PDF फॉर्मेट में डीईओ को दिए जाएंगे। ये पासवर्ड प्रोटेक्टेड थे। यानी सिर्फ वही लोग इसे खोल पाते, जिनके पास पासवर्ड थे। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल की यह पहल सफल नहीं हो सकी और अंग्रेजी का प्रश्न पत्र परीक्षा से दो दिन पहले ही लीक हो गया। इस घटनाक्रम से माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी भी चौंक गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वीके गोयल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पासवर्ड प्रोटेक्टेड प्रश्न पत्र शेयर किया था। उन्होंने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब डीईओ संदेह के घेरे में हैं, क्योंकि उनके माध्यम से ही प्रश्न पत्र स्कूलों को दिए जाने थे। पासवर्ड भी डीईओ को ही बताए गए थे। यह जांच का विषय है कि प्रश्न पत्र किसके फोन से लीक हुआ। डीईओ ऑफिस के कर्मचारियों पर भी संदेह किया जा रहा है।

No comments