Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

आदिवासी माहिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा, चार गिरफ्तार

  मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झाबुआ एसपी अरविंद ति...



 मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि मुकेश कटारा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी थी। वह कुछ माह पूर्व मुकेश कटारा के साथ रहने चली गई थी। वह वापस मजरूह के पास गांव रूपारेल वापस आ गई थी। इससे नाराज होकर मुकेश ने अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। महिला और अन्य लोगों के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने साथियों के साथ रुपारेल पहुंचा। यहां महिला को उसके घर से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा। महिला और उसका पति दोनों के बेहोश होने तक उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियों बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित महिला और आरोपी भी आदिवासी समाज से ही है।

No comments