Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बोल्ड फोटोशूट कर फंसे रणवीर सिंह, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की मांग

  मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट करना भारी पड़ सकता है। फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। पहले लोग अभिनेता को...

 


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट करना भारी पड़ सकता है। फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। पहले लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। फिर उनके खिलाफ शिकायत की गई और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ललित ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी।

No comments