Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कोंडागांव पुलिस ने अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के तहत नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी कानून, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध के संबंध में दी जानकारी

  कोंडागांव:अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के पंचम दिवस 12 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय नेहरू नगर कोंडागांव में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के साथ...

 


कोंडागांव:अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के पंचम दिवस 12 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय नेहरू नगर कोंडागांव में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के साथ अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह मनाया गया। 



पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चन्द्रा के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस द्वारा महिला दिवस 08 मार्च से अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह प्रारंभ किया गया है। 



इस अवसर पर बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कैरियर काउंसलिंग भी किया गया। इसके साथ ही सायबर क्राईम, महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध, महिला संबंधी कानून एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। 



कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चन्द्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव , शिक्षक गण एस के सिंह आदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे। शिक्षको के मोबाईल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर प्रयोगिक तौर पर SOS दबाकर आपातकाल में उपयोग का अभ्यास कराया गया एवं कोई भी समस्या होने पर ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए बताया गया।

No comments