Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

दन्तेवाड़ा : एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम नेपाल रवाना

  कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को कलेक्टोरेट कक्ष में प्रधानमंत्री महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही एकलव्य खेल परिसर जावंगा की...

 


कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को कलेक्टोरेट कक्ष में प्रधानमंत्री महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम से मुलाकात कर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने एवं उत्कृष्ट खेल भावना की सीख देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। महिला वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता नेपाल में आगामी 24 मार्च से आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि देश से एकमात्र जावंगा की टीम को आमंत्रण मिला है। प्रतियोगिता में लगभग 10 टीम हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 24 मार्च से 29 मार्च 2022 तक (नेपालगंज) में आयोजित है। कलेक्टर सोनी ने बच्चों से अच्छे खेल के साथ खिलाड़ी भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। एकलव्य खेल परिसर से कु. दीक्षा पुजारी, कु. प्रिया कोवाची, कु. सत्यमाया, कु. प्रगति, कु. रंजीता, कु. चन्द्रवती, कु. आशा आदि शामिल है। इस मौके पर टीम कोच श्रीकांत मोदी, रजनीश ओश्वाल एवं सहायक खेल अधिकारी सतीश श्रीवास्तव मौजूद थे।

No comments