Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बलौदाबाजार : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की चयन परीक्षा 3 अप्रैल को

 जिले के सोनाखान में स्थित एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्र...



 जिले के सोनाखान में स्थित एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल रविवार को निर्धारित की गयी है। परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक होगा। उक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र पं. लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या उ. मा. विद्यालय बलौदाबाजार को बनाया गया है।गौरतलब है कि पूर्व में उक्त परीक्षा केंद्र के लिए पं.चक्रपाणी शुक्ला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार निर्धारित था। जिसे परिवर्तन कर पं. लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या उ. मा. विद्यालय बलौदाबाजार में रखा गया है।

No comments