Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

चोरी की घटना : मेटल दुकान से 7.50 लाख रुपए उडा ले गयी चार महिलाएं

  Reporting :- मेघा तिवारी बिलासपुर छत्तीसगढ़ : मेटल दुकान में चार महिलाओं ने किया कांड, 7.50 लाख रुपए नगद लेकर फरार छत्तीसगढ़ में क्राइम का...

 


Reporting :- मेघा तिवारी


बिलासपुर छत्तीसगढ़ : मेटल दुकान में चार महिलाओं ने किया कांड, 7.50 लाख रुपए नगद लेकर फरार छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना लूट, हत्या, बलात्कार सहित अन्य घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच न्यायधानी से उठाईगिरी की खबर सामने आ रही है। हैरानी की बात ये है कि इस घटना को चार महिलाओं ने अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लोधीपारा इलाके की एक मेटल दुकान में चार महिलाएं सामान लेने के बहाने पहुंचीं थी। लेकिन इसी दौरान चारों महिलाओं ने दुकान में हाथ साफ कर दिया और 7.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

No comments