Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री बघेल की सरकार किसानों के मांगो को हल करने को लेकर गंभीर:चंद्रशेखर शुक्ला

  रायपुर/21 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा नया रायपुर के किसानों के नाम पर घड़ियाली ...

 


रायपुर/21 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा नया रायपुर के किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू मत बहाये। कांग्रेस की सरकार किसानों के संपर्क में है। उनसे चर्चा कर शीघ्र ही मामले का समाधान किया जायेगा। नया रायपुर के किसानों की समस्या भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी चरित्र की ऊपज है। यदि पूर्ववर्ती रमन सरकार नया रायपुर के किसानों को कानून माकूल मुआवजा और वायदे के अनुसार पुर्नवास नीति को लागू कर दी होती तो आज किसानों को आंदोलन नहीं करना होता। नया रायपुर के किसानों का आंदोलन भाजपा के वायदा खिलाफी की ऊपज है।

  

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि किसानों की समस्या के निदान के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश में नगरी निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ मंत्री मो. अकबर ने किसानों को उनकी समस्या के निदान के लिये चर्चा के लिये आंमत्रित भी किया है। सरकार किसानों से चर्चा कर उनकी मांगो का शीघ्र निराकरण करेगी। आज जो समस्या आई है उसके लिये जो जवाबदेही है वह भाजपा इस मामले में बयानबाजी करने के बजाये नया रायपुर के किसानों से माफी मांगे।

  

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय नया रायपुर के किसानों ने 18 बार रायपुर से दिल्ली तक पदयात्रा किया हाईकोर्ट तक गये रमन सरकार को फटकार भी लगी थी। तब भाजपा को किसानों की याद नहीं आई तब नंगे पैर पदयात्रा करने वाले किसानों पर जो पानी पीने एकत्रित हुये से लाठी चार्ज करवाया। आज भाजपाई बेशर्मी पूर्वक बयानबाजी कर रहे है। 


No comments