Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार,महिला के पति के सामने ही किया बलात्कार,पुलिस जांच में जुटी

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,बिहार:  बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। जहां पर एक महिला को उसके पति के सामने हवस का शिक...

 



मेघा तिवारी की रिपोर्ट,बिहार:  बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। जहां पर एक महिला को उसके पति के सामने हवस का शिकार बनाया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आईl

यह पूरा मामला जिले के घोसी परशुरामपुर रोड की है। जहां 6 लोगों ने बाइक पर जा रही पीड़िता और उसके पति को पकड़ लिया। फिर उन लोगों ने पति को दबोच लिया और महिला को झाड़ियों में घसीट कर पति के सामने उसके साथ बलात्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। और फिर धमकी देने लगे कि अगर पुलिस को बताए तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। और वही सारण के एसपी संतोष कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर हमने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले को उलझा कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके पति अभी तक सामने नहीं आए हैं। हमने वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान करेंगे। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि हम यह मालूम करने की कोशिश कर रहे हैं कि कितने आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। शुरुआती जांच के अनुसार अभी तक ऐसा लगता है कि एक आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है।  

No comments