Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

संसदीय सचिव ने मेघा तिवारी का किया सम्मान, सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन — आया सावन में जमकर झूमी महिलाएं, हरे परिधान में पहुँची महिलाओं ने किया सावन का स्वागत

  रायपुर, रिपोर्ट मृत्युंजय निर्मलकर। सावन का महीना शिव भक्ति का पवित्र महीना माना जाता है। गीत-संगीत, आनन्द उत्सव मनाकर भगवान शिव को प्रसन्...

 


रायपुर, रिपोर्ट मृत्युंजय निर्मलकर। सावन का महीना शिव भक्ति का पवित्र महीना माना जाता है। गीत-संगीत, आनन्द उत्सव मनाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने व उमंग-उत्साह के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से बुजुर्गो की चौपाल ने सावन के पहले दिन आया सावन झूम के का आयोजन साइंस कालेज स्थित संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के निवास में आयोजित किया।





इस दौरान संसदीय सचिव उपाध्याय ने सैल्यूट तिरंगा की प्रदेश अध्यक्ष मेघा तिवारी को सम्मानित किया। साथ ही 12 संस्थाओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन उत्सव की शुरूआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद का समां देखने लायक था। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय ने बुज़ुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान शहर की अनिता परमार को सावन क्‍वीन चुना गया, जबकि प्रीति उपाध्याय इसमें दूसरे और मनीषा दुबे तीसरे स्‍थान पर रहीं। इसके अलावा खुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली सजाओ, मेहंदी लगाओ और सरप्राइज गेम भी खेले गए। इस दौरान संस्था प्रमुख प्रशांत पांडे ने बताया कि बुजुर्गो की चौपाल ने अपने सामाजिक दायित्‍वों का निवर्हन करते हुए कोरोनाकाल में हम सभी को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब धीरे-धीरे ज़िंदगी की रफ़्तार वापस लौटने लगी हैं जिसे देखते हुए सावन का भव्य आयोजन किया गया, इसमें शहर के अनेक संस्थाओ की महिलाये शामिल हुई।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक विकास उपाध्याय, संजना विकास उपाध्याय के साथ पदमा शर्मा, सैल्यूट तिरंगा की प्रदेशाध्यक्ष मेघा तिवारी, ऋचा ठाकुर, शिफा शोनम, सोनल जैन, रूना शर्मा, सुनीता चंदसोरिया, जानकी गुप्ता, वर्षा तिवारी, हर्षा साहु, प्रभा साहु, पुष्पलता त्रिपाठी, सुषमा तिवारी, सुधा अवस्थी, रात्रि लहरी, प्रमिला, रुची, उर्मिला सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments